फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दो दुकानों के तोड़े शटर, लाखों रुपये का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कस्बा निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि उसे फोन पर सुबह पौने चार बजे सूचना मिली कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। यह सूचना उसे पीर बुद्ध शाह गुरुद्वारा के पाठी हरजिंद्र ने दी। सूचना मिलते ही वह अपने पिता के साथ दुकान पर आया और चोरों की तलाश में सड़क की तरफ भागा। जैसे ही वह डेहा बस्ती के पास पहुंचा तो उसे कुछ लड़के बातचीत करते हुए दिखे। जब वह उनकी तरफ गया तो वे भागने लगे। इस दौरान दो लड़के भाग गए जबकि एक लड़के को पकड़ कर उसने पुलिस को सौंप दिया। हर्ष ने बताया कि उसकी दुकान से लगभग तीन लाख रुपये की कीमत के 32 मोबाइल गायब हैं।
दूसरी ओर चोरों ने स्टेट बैंक के सामने कपड़े के दुकान पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले दुकान के आगे से दरवाजे तोड़कर दुकान में अंदर घुसने की कोशिश की, जब वे नाकाम हो गए तो उन्होंने दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक राजेश ने बताया कि उसकी दुकान से चोर 50 हजार रुपये का कपड़ा चोरी करके ले गए। एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें