फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना नहीं भरने पर ट्रैक्टर ट्राली मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम ने जुर्माना नहीं भरने पर दो ट्रैक्टर ट्राली मालिकों पर खनन चोरी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई 2021 को खनन विभाग की टीम ने खनन रक्षक लीलाधर के नेतृत्व में रादौर क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक को अवैध खनन करते पकड़ा। अवैध खनन को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली मालिक पर जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन

वहीं 5 जनवरी 2021 को खनन रक्षक लक्ष्य मेहता के नेतृत्व में जठलाना क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान विभाग की टीम ने एक ट्रक चालक को अवैध खनन करते पकड़ा। अवैध खनन को लेकर ट्रक मालिक पर जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न होने पर विभाग की ओर से ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें