फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 12 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने आरोपी पतियों समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किए है। एक विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी अफसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह एक अप्रैल 2021 को शाहरूख के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे दहेज में कीमती सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अफसाना की शिकायत पर उसके पति शाहरूख, ससुर, सास, देवर, देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक गांव 14 नवंबर 2021 को हुई थी। आरोप है कि दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की। जब उसने इस बारे में अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों को बताया तो उल्टा उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें