बिलासपुर। हरिपुरधार गए यमुनानगर के चार लोगों से सवार कार खाई में जा गिरी। हादसा हरिपुरधार में ही डोम का बाग नाम के स्थान के पास हुआ। सूचना पर ग्रामीणों ने कार से चारों लोग बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें बाद में नाहन के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया।
मामले में हरिपुरधार चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पर्यटक कार में यमुनानगर से हरिपुरधार घूमने जा रहे थे, पर सुबह हरिपुरधार से 10 किलोमीटर पहले ही डोम का बाग स्थान पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायलों की पहचान उधमगढ़ दिल्ली निवासी चालक राहुल कुमार उम्र 27 वर्ष, बिलासपुर निवासी गुरदयाल सिंह आयु 51 वर्ष व विक्रम सिंह और सहारनपुर जिले के गांव डिका निवासी विजेंद्र सिंह आयु 40 वर्ष के रूप में हुई है।