फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, पश्चिमी यमुना नहर किनारे बनेंगे घाट

विज्ञापन
Year old demand of the people of Purvanchal fulfilled, Ghats will be built on the banks of Western Yamuna canal - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री ने प्रगति रैली में पूर्वांचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पश्चिमी यमुना नहर पर हमीदा, बाडी माजरा व चिट्टा मंदिर पर छठ पूजा के घाट बनाए जाएंगे। इस मांग को पूरा करके भाजपा ने पूर्वांचल के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। घाट बनाने की मांग कई बार कांग्रेस सरकार में भी की गई, परंतु अब तक किसी ने इसे पूरा नहीं किया। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण शहर में काफी संख्या में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग रहते हैं। छठ पूजा के दौरान हर साल उक्त जगहों पर बड़े आयोजन होते हैं। परंतु घाट न होने से उन्हें कीचड़ में खड़े होकर ही सूर्यदेव की उपासना करनी पड़ती है। घाट बनने से आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका चुनावी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जिलास्तरीय रैली में की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कंवरपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रतापनगर में वन अनुसंधान संस्थान खोलने व प्रतापनगर सरकारी कार्यालयों व कॉलेज के निर्माण कार्यों के लिए 58 करोड़ रुपये तथा जगाधरी अनाज मंडी की सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये व जगाधरी शहर के लिए एक्सईएन व एसडीओ कार्यालय के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए। ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 171 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी की 114 सड़कों के लिए 129 करोड़ रुपये, यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नवीनीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये, यमुनानगर-खजूरी-जठलाना सड़क के लिए 35 करोड़ रुपये, कालाआंब-साढौरा की सड़क के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में यह भी कहा कि करनाल से यमुनानगर को रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सर्वे जारी है। जिले के सभी रेलवे फाटकों को बंद करके ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाएंगे।
मार्केट कमेटी की 41 सड़कों के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये मंजूर किए। कंवरपाल ने बताया कि आवर्धन नहर पर हमीदा हैड पर पुल को चौड़ा व नया बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग के अन्य कार्यों पर 58 करोड़ रुपये मंजूर किए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें