फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलप्रीत से क्रूज कार व ढाई लाख रुपये बरामद, मां का बैंक खाता किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के चालक की गोली मार हत्या कर 50.09 लाख लूटने समेत शहर की चार बड़ी वारदातों के मुख्य सरगना दिलप्रीत से सीआईए टू की टीम ने क्रूज कार व कार की डिक्की में रखे ढाई लाख रुपये बरामद किए है। पूछताछ में दिलप्रीत ने बताया कि उसने लूटी गई रकम में से पांच लाख रुपये अपनी मां चरणजीत कौर के बैंक खाते में जमा कराए हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने चरणजीत की मां के बैंक खाते सीज करा दिया है। इसके अलावा शुक्रवार को दिलप्रीत के गिरोह से जुड़े दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गांव भगवानपुर निवासी सवप्रीत उर्फ साबी व गुरदीप उर्फ नंदू के रूप में हुई। सर्वप्रीत उर्फ साबी एचडीएफसी बैंक के बाहर हुई 50.09 लाख की लूट और हत्या में शामिल था और गुरदीप उर्फ नंदू अमादलपुर रोड पर भोजपुर मोड के पास टिंबर व्यापारी से 2.80 लाख की वारदात में शामिल था। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी दिलप्रीत का चार दिन का रिमांड भी खत्म हो रहा है। शनिवार को पुलिस दोबारा उसे अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।
विज्ञापन

सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दिलप्रीत उर्फ सर्वजीत उर्फ दिल से अब तक बाइक के पार्ट, एक क्रूज कार, कार की डिक्की में रखें ढाई लाख रुपये नकद और एक पिस्टल बरामद कर ली है। बाइक के पार्ट व पिस्टल दिलप्रीत ने अपने गांव भगवानपुर के जोहड़ में फेंक दी थी। जिसे खाली कर बरामद किया गया है। आरोपी दिलप्रीत ने पांच लाख रुपये अपनी माता चरणजीत कौर के बैंक खाते में जमा कराए हुए थे। जिसे पुलिस ने सीज करा दिया है। पुलिस टीम ने गांव भगवानपुर निवासी मनीष को दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। उससे भी गहनता से पूछताछ कर रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। वीरवार को गिरफ्तार भगवानपुर निवासी राहुल को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे भी गहनता से पूछताछ कर रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है।
आरोपियों ने तीन मार्च को न्यू हमीदा कॉलोनी में ज्वेलर शॉप की लूट की थी। ज्वेलर को गोली मारकर घायल कर दिया था और जाते हुए एक बाइक लूट ली थी। इसके बाद 10 मार्च को भोजपुर मोड पर वुड व्यापारी से 2.80 लाख रुपए लूटे। इसके बाद छह मई को रादौर में पुलिस कर्मी सतीश को गोली मारी थी। वहीं 17 मई को यमुनानगर एचडीएफसी बैंक के बाहर व्यापारी के ड्राइवर को गोली मारकर उससे 50 लाख रुपए लूटे थे। इस केस में आरोपियों पर पांच लाख का इनाम रखा हुआ था। इन वारदातों में अब तक मुख्य सरगना दिलप्रीत समेत पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें