फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने घर पर चलाईं छह गोलियां

Sun, 14 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सढौरा। बाइक सवार दो बदमाशों ने कस्बा साढ़ौरा में कच्चा किला के पास रहने वाले नीरज के घर पर शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कुल छह गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली चलने की घटना के बाद एसपी कमलदीप गोयल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं थाना साढौरा के अलावा सीआईए समेत अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच में जुट गई।

शनिवार देर रात एक मोटरसाईकल पर सवार होकर दो बदमाश कच्चा किला गुरुद्वारा के पास रहने वाले नीरज कुमार के घर के सामने पहुंचे। नीरज कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने नीरज कुमार के घर के बाहर खड़े होकर छह राउंड फायर किए।दो गोली नीरज कुमार के घर में लगी रेलिंग पर, दो गोली घर के ऊपर बने चौबारे पर लगे शीशे पर और दो गोली दीवार पर लगीं। इसकी सूचना मिलते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से छह गोलियां के खोल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहाड़ीपुर नाका के पास बदमाशों को घेर लिया है। इसके बाद बदमाश खेतों में छिप गए। पुलिस ने खेतों घुसे बदमाशों की घेरेबंदी कर ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश मेें जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें