फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। रणजीतपुर कपालमाोचन मार्ग पर गुर्जर धर्मशाला के समीप ट्रक से बचने के चक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की सड़क पर खड़े ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
गांव सलेमपुर कोही निवासी राजबीर मोटसाइकिल पर अपने साथी गांव काठवाला निवासी जोगिन्द्र के साथ बिलासपुर से रणजीतपुर की ओर जा रहा है। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल कपालमोचन में गुर्जर धर्मशाला के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में राजबीर की मोटरसाइकिल धर्मशाला के समीप सड़क पर खड़े एक ट्रॉले से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलती ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। घायलों को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया। जोगिंद्र की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। पुलिस ने राजबीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें