फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, जिले में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। सावधान! अगर आप बाइक रखते हैं और जहां-तहां खड़ी कर देते हैं तो चोर उसे गायब कर सकते हैं। घर के आगे से भी चोर बाइक चोरी सकते हैं। जिले में सक्रिय गिरोह हर महीने 40 से 50 बाइक चोरी कर रहा है। पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने में नाकाम साबित हो रही है।
जिले में सितंबर माह के 15 दिन में चोर 20 बाइक चोरी कर चुके हैं। बेखौफ चोर दिनदहाड़े बाइक की चोरी कर रहे हैं। लोगों के घर के आगे से भी बाइक गायब कर दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब व अन्य नशे की तस्करी में खूब किया जा रहा है। ताकि नशा तस्करी के दौरान पुलिस पर नजर पड़े तो बाइक छोड़कर भागने में भी कोई गुरेज न हो। कई मामलों में पुलिस ने शराब और बाइक तो पकड़ी, लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे। इसके अलावा चोरी की बाइक की अन्य आपराधिक घटनाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है।
बाइक चोरी के ताजा मामले
जुब्बल निवासी शराब ठेकेदार सुभाष चंद की औरंगाबाद पुल के पास शराब के ठेके पर खड़ी बाइक तीन सितंबर को रात करीब दो बजे एक युवक चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी। इसी तरह हमीदा निवासी मीर कीआठ सितंबर को फैक्टरी के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। कैंप निवासी पवन कुमार की बाइक 10 सितंबर को बस स्टैंड के बाहर से चोरी कर ली गई। शिवपुरी कॉलोनी निवासी कार्तिक की बाइक 12 सितंबर को दोपहर दो बजे सुरुचि पार्क के पास पार्किंग से गायब हो गई। यूपी के कैराना निवासी याकुब अली की बाइक 11 सितंबर को उसकी बहन के घर से बाहर से चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक दस्ता बनाया गया : चमकौर सिंह
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में वाहन चोरी निरोधक दस्ते का गठन किया गया है। यह विशेष टीम वाहनों चोरों का संजाल तोड़ने के काम में लगी हुई है। हाल ही में कई बाइक चोर गिरफ्तार भी किए गए हैं। अधिकतर चोर यूपी की तरफ से आते हैं और बाइक चोरी करके ले जाते हैं। इस पर अंकुश के लिए यमुना के साथ लगते इलाकों में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें