फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंककर्मी से बैग, छात्रा से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में झपटमार रोजाना झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को जहां आधे घंटे के भीतर दो महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमार उनसे पर्स व मोबाइल ले गए थे। वहीं सोमवार को झपटमार मधु चौक के पास स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी से बैग छीन ले गए। वहीं, शहर विधायक कार्यालय के सामने छात्रा का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना गांव भटौली निवासी पूजा ने बताया कि वह यूनियन बैंक में नौकरी करती है। वह सोमवार की शाम बैंक से छुट्टी करके स्कूटी पर घर जा रही थी। रेलवे रोड पर मधु चौक के पास से पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने अपनी बाइक उसकी स्कूटी के बराबर में लगाई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी स्कूटी पर आगे रखा बैग छीन लिया और जगाधरी की तरफ फरार हो गए। बैग में उसका मोबाइल, पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य सामान था। उसने कुछ दूर तक आरोपियों का अपनी स्कूटी से पीछा किया। लेकिन आरोपी बाइक की तेज गति कर भागने में कामयाब रहे। सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकती है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में रादौर के गांव पालेवाला निवासी कविता ने बताया कि वह जीएनजी कॉलेज में पढ़ती है। वह सोमवार को पुस्तकालय से शाम करीब चार बजे कॉलेज से घर जाने के लिए पैदल बस स्टैंड की जा रही थी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के घर से पास पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक की गति तेज कर बस स्टैंड की तरफ फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात बाइक सवार युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में झपटमारी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस तैनात है। लगातार पुलिस गश्त कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन में झपटमारी की चार वारदातें
दो दिन में झपटमारों ने झपटमारी की चार वारदातों को अंजाम दिया। बाइक सवार झपटमारों ने रविवार की शाम डीएवी कॉलेज के नजदीक तेजली निवासी दीक्षा के हाथ से मोबाइल छीन लिया था। तब वह अपनी सहेली काजल की सगाई से घर लौट रही थी। अन्य घटना में रविवार शाम करीब चार बजे आईटीआई के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने छप्पर निवासी तरसेम कौर से पर्स छीन लिया था। पर्स में 20 हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें