फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी से नाराज विद्यार्थियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
शेरपुर-लेदी मार्ग पर हडौली गांव के पास जाम लगाते छात्र। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। घाड़ क्षेत्र में बसों की कमी के चलते नाराज छात्रों ने शेरपुर लेदी मार्ग पर हडौली गांव के पास जाम लगा दिया। इससे पहले छात्रों ने घाड़ क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों की समस्या को लेकर लिखित में हरियाणा रोडवेज के उच्चाधिकारियों को शिकायत भी दी थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने छात्रों को समझा कर शांत करवाया।
छात्र रोहित, अंकित, साहिब, बिलाल, सुलेमान आदि ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही घाड़ क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों की भारी कमी है। जिसके चलते लगभग 50 गांव के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि घरेलू व्यक्ति, महिलाएं और बच्चे आदि तो किसी न किसी साधन का बंदोबस्त करके गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल और कॉलेज जाने के लिए केवल बस का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक तो पहले से ही छछरौली से शेरपुर वाया लेदी, कोट, डारपुर आदि गांव में हरियाणा रोडवेज की बस के रूट काफी कम है ऊपर से जो रूट निर्धारित किए गए थे, उनमें भी हरियाणा रोडवेज ने कमी कर दी है। छात्रों ने हरियाणा रोडवेज के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिले में बैठे उच्चाधिकारियों को भी घाड़ क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों के रूट बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उसके बाद भी काफी समय बीत जाने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते आज उनको यह कदम उठाना पड़ा।
छात्रों ने मांग की है कि घाड़ क्षेत्र के लिए हरियाणा रोडवेज की तरफ से चलाई गई पहले की तरह महिलाओं के लिए बस का रूट निर्धारित रूप से चालू किया जाए और शैक्षणिक सत्र को देखते हुए छात्रों के आवागमन के समय पर बसों के रूट बढ़ाए जाएं। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं तो सबसे पहले घाड़ क्षेत्र की बसों के रूट बंद कर दिए जाते हैं जो कि न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी छछरौली पृथ्वी सिंह ने बताया कि छात्रों को लेदी कोट, डारपुर वाले रोड पर बस की कमी के चलते परेशानियां हो रही थी। जिस कारण उन्होंने सुबह के समय डारपुर से आने वाली एक हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर सड़क पर बैठ गए थे। छात्रों को समझा कर रोड खुलवा दिया गया है और छात्र शांत होकर संस्थानों में चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें