फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला

विज्ञापन
गांव चंगनौली में स्कूल बस की चपेट में आई मोटरसाइकिल। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गांव चंगनौली में सोमवार निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति व उसकी 8 साल की बेटी को कुचल दिया। इससे पिता-पुत्रई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बस को पीछे करते हुए हुआ। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ कर उसकी धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने स्कूल बस और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा के निजी स्कूल की बस गांव संखेडा से बच्चों को छोड़ गांव चंगनौली की ओर आ रही थी। बस चंगनौली के समीप फिरनी के पास से गुजरी तो सामने से फायर बिग्रेड आने पर साइड न मिलने पर चालक ने बस को रोक दिया। स्कूल बस के पीछे गांव चंगनौली निवासी सुरेंद्र कुमार मोटरसाइकिल पर अपनी आठ साल की बच्ची को लेकर बिलासपुर में सामान लेने के लिए निकला था।
विज्ञापन

बस के रुकने पर सुरेंद्र कुमार ने बस से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल को रोक लिया। बस चालक ने बिना देखे बस को पीछे करना शुरू कर दिया। आरोप है कि चालक ने बस को पीछे करते हुए सुरेंद्र कुमार व उसकी आठ साल की बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस के पिछले टायर मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र व उसकी बेटी के ऊपर से गुजर गए।
विज्ञापन

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोवों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें