फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये का रिचार्ज करते ही मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 143860 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से दस रुपये का मोबाइल रिचार्ज कर ठगी करने का दस दिन में तीसरा मामला सामने आया है। इस बार साइबर ठगों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार अग्रवाल का अपना निशाना बनाया। इंटरनेट का फाइबर कनेक्शन काम नहीं करने की गूगल से नंबर लेकर शिकायत की तो साइबर ठगों ने उसे दस रुपये का रिचार्ज करने का कहा। रिचार्ज के दौरान साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर खाते से 143860 रुपये उड़ा लिए। शहर थाना पुलिस ने अश्वनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटी लाइन प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अश्विनी कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पंतजलि स्टोर के पास कार्यालय है। वहां उसने इंटरनेट चलाने के लिए फाइबर कनेक्शन लिया हुआ है। पिछले 10 दिनों से उसका फाइबर कनेक्शन काम नहीं कर रहा है। इस पर 16 अगस्त को उसने गूगल से शिकायत करने के लिए नंबर खोजा। गूगल से उसे टोल फ्री नंबर मिला। उसने उस नंबर पर संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। फोन उठाने वाले ने 30 दिनों में शिकायत का समाधान होने की बात कही।
इसके बाद उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे नेट बैंकिंग के जरिए 10 रुपये का रिचार्ज करने को कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके फोन को हैक कर रिमोर्ट पर ले लिया और उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 143860 रुपये उड़ा लिए। फोन कटने के बाद उसके पास खाते से रुपये निकलने का संदेश आया। इस पर उसने बैंक अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने ऑनलाइन खाते से रुपये निकलने की बात कही। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें