फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरी रह गई प्रशासन की तैयारियां, आदिबद्री की जगह अब पंचकुला में होगा एमसीयू पर हस्ताक्षर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। 21 जनवरी को आदिबद्री में होने वाला हरियाणा व हिमाचल के मुख्यमंत्री एमओयू पर हस्ताक्षर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन अब आदिबद्री की जगह पंचकूला में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पिछले लगभग दो सप्ताह से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रहीं थीं। जो कार्यक्रम के स्थगित होने से धरी की धरी रह गई। उच्च अधिकारियों से कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलते ही बुधवार को दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल से सामान एकत्रित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोविड नियमों को देखते हुए और मौसम के बदलते हालत को लेकर अचानक कार्यक्रम के स्थान को बदला गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हिमाचल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एमओयू पर हस्ताक्षर कर डैम बैराज व अन्य योजनाओं को शुरू करने के लिए हरी झंडी देंगे। इसके साथ साथ अन्य योजनाओं को शुरू किया जाएगा। सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के तहत सरस्वती की पवित्र धारा को धरा पर प्रवाहित करने के लिए अनेक योजनाओं को शुरू कर दिया गया है। डैम व बैराज के द्वारा बरसात के पानी को एकत्रित कर सरस्वती में डाइवर्ट किया जाएगा। बैराज के पानी के माध्यम से किसानों के लिए सिंचाई के अनेक साधन विकसित होंगे।
वर्जन
एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में थी। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासन अधिकारी जुटे हुए थे। 21 जनवरी को एमओयू पर हस्ताक्षर कार्यक्रम अब पंचकूला में किया जाएगा। सिचांई विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में पूरी योजना को विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें