फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर नगर में गली सड़ी हालत में मिले महिला के शव का बुधवार को पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अनुसार कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह गुरु तेग बहादुर नगर में एक महिला का शव घर से बरामद हुआ। पड़ोसियों को जब दुर्गंध आई तो इसकी सूचना पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लिया था। आसपास जांच की तो सामने आया कि महिला काफी समय से मृत पड़ी हुई थी। किसी ने नहीं देखा इसलिए शक सड़ने लगा था। महिला की 25 साल पहले शादी हुई थी और शादी के बाद उसका तलाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास एक 23 वर्षीय बेटा था, जिसकी बीमारी के बाद मौत हो गई। अब उसके पास उसकी बुजुर्ग मां रह रही थी। मां भी कुछ समय से दूसरी बेटी के पास लुधियाना गई थी। इस समय घर में अकेली महिला ही रह रही थी। फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पैनल से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें