फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की गई जान, मामा घायल

Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर फूसगढ़ गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार वेन्यू कार ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में रणजीत कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राकेश गिल की मौत हो गई, जबकि उसके मामा जम्मू कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय राकेश गिल अपने मामा कृष्ण लाल को दवा दिलाने सुढैल गांव ले जा रहा था। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
मिल्क सुखी गांव निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी जम्मू कॉलोनी में रिश्तेदारी है। उसका रिश्तेदार जम्मू कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल कई दिन से बीमार रहा है। वह उसका हाल जानने के लिए रविवार को उसके घर गया था। कृष्ण लाल का भांजा रणजीत कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राकेश गिल भी वहां पर आया हुआ था। तब उसने अपने रिश्तेदार को सुढैल गांव में डॉक्टर से देसी दवाई दिलाने की सलाह दी। इस पर कृष्ण लाल को उसका भांजा राकेश गिल स्कूटी पर बिठाकर दवा दिलाने सुढैल ले जा रहा था। वह भी उनके साथ अलग बाइक पर था। नेशनल हाईवे 344 पर जब वे फूसगढ़ गांव के मोड के पास पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से टक्कर राकेश गिल की स्कूटी में मार दी। टक्कर लगते ही राकेश गिल व उसका रिश्तेदार कृष्ण लाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कार चालक कुछ देर मौके पर रुका, इसके बाद भाग गया। उसने राहगीरों की मदद से घायल राकेश गिल व कृष्ण लाल को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने राकेश गिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण लाल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक कालका निवासी विकास पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें