यमुनानगर। चोरों ने सबलपुर गांव के एक घर में घुसकर अलमारी से सोने के गहने व नकदी चोरी कर ली। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में गुलशन कुमार ने बताया कि एक जून को वह और उसकी पत्नी अनिला देवी मजदूरी करने गए थे। दोपहर दो बजे खेत से काम खत्म करके जब वह घर आए तो अलमारी का ताला खुला मिला। अलमारी के अंदर से पत्नी का सोने का हार, एक जोड़ी सोने के कानों के टॉप्स, एक जोड़ी पाजेब चांदी की, 1800 रुपये व अन्य सामान चोरी था। गुलशन ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का शक जताया है। संवाद