फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक की सोम नदी में डूबने से मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आदिबद्री में दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की सोमनदी में डूबने से मौत हो गई। खंड साढौरा के गांव सेहला निवासी 22 वर्षीय अभिषेक दोस्तों के साथ आदिबद्री गया था। वहां सोमनदी में नहाते समय अभिषेक डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार अभिषेक आईटीआई में पढ़ता था। सोमवार दोपहर बाद वह अपने दोस्तों के साथ आदिबद्री घूमने के लिए गया था। जहां दोस्तों का सोमनदी में नहाने का प्लान बन गया। अभिषेक के दोस्त सोमनदी के पानी में नहाने के लिए उतर गए। अभिषेक ने जैसे ही सोमनदी में छलांग लगाई तो पानी गहरा होने के कारण वह ऊपर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कुछ देर तक ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। मामले की सूचना रणजीतपुर चौकी पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद से अभिषेक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिया। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें