फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इस हफ्ते कम रहेगी गर्मी आज बारिश के आसार

Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार तड़के उमड़े बादलों व ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि सरस्वतीनगर क्षेत्र में 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। बाद में धूप निकली और गर्मी होने लगी। मौसम विभाग ने मंगलवार रात को बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही इस सप्ताह गर्मी और लू भी नहीं चलने का अनुमान लगाया है।
सुबह चली ठंडी हवाओं से गर्मी का असर अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। जिससे लोगाें को बड़ी राहत मिली। सुबह जब लोग नींद से जागे तो आसमान में काले बादल उमड़ कर आए हुए थे। तेज तेज ठंडी हवाएं चल रही थी। बादलों को देख कर तेज बारिश होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। परंतु पांच से दस मिनट के लिए कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

इससे मौसम पहले से ज्यादा ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम से अधिकतम तापमान में एक डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इससे रात को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात को बारिश होने की संभावना है। बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलेगी। ऐसे में इस सप्ताह भी लोगों को ज्यादा गर्मी व लू का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सप्ताह के आखिर में तापमान बढ़ सकता है। गौरव, पंकज व विनोद का कहना है सोमवार सुबह मौसम बहुत ठंडा था। काले बादलों को देख कर लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी। भले ही थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका काफी असर देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें