फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की बैठक में 62 प्रस्ताव पास, निगम खुद संभालेगा शहर में सफाई व्यवस्था की बागडोर

विज्ञापन
नगर निगम हाउस की बैठक में मौजूद मेयर, कमिश्नर व पार्षद। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम हाउस की बैठक में वीरवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिली। शहर की सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा खत्म कर नगर निगम ने खुद सफाई की बागडोर संभालने का प्रस्ताव पास किया। हालांकि इसके लिए शहरी एवं स्थानीय निकाय से स्वीकृति ली जाएगी। तब तक सफाई एजेंसी से ही कराई जाएगी। बैठक में 62 प्रस्ताव पास किए गए। सभी पार्षदों को अपने वार्ड के मरम्मत कार्यों के लिए 25-25 लाख रुपये का राशि उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पास किया गया। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को पास हुए प्रस्तावों पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पार्षदों ने पब्लिक हेल्थ एक्सईएन सुमित गर्ग व पारिक गर्ग को निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सीवरेज संबंधित समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा। सुमित गर्ग ने कहा कि ग्रुप में आने वाली सीवरेज समस्या का समाधान सात दिन में किया जाएगा। सीवरेज ब्लॉकेज के समाधान के लिए जेटिंग मशीनें खरीदी जाएगी। वहीं ससौली में गोशाला बनाई जाएगी। गोशाला को 2100 रुपये प्रति गाय व 1100 रुपये गोवंश के लिए दिए जाएंगे। हाउस की बैठक मेयर मदन लाल की अध्यक्षता में हुई।
इन मुख्य प्रस्ताव पर लगी मोहर
- सफाई के लिए उपकरण और अतिक्रमण हटाने के लिए 15 ट्रैक्टर ट्रालियां खरीदेंगे
- वार्ड नंबर पांच व छह की नई अनुमोदित कॉलोनियों में 1.58 करोड़ से स्टॉर्म वाटर लाइन व सड़कें बनेंगी।
- नगर निगम में सीएनडी वेस्ट, नालों की वेस्ट, पार्कों में पेड़ों की कटिंग कराई जाएगी
- चारों डेयरी कांपलेक्स में सफाई कार्य पर प्रति वर्ष 1.82 करोड़ रुपये के खर्च व पश्चिमी यमुना नहर में गंदा पानी न जाए इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आवारा कुत्तों, बंदरों व सुअरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने का ठेका किया जाएगा।
- वार्ड 10 की आजाद नगर की गली एक से पांच में आईपीबी लाइन डालने पर 139 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
- वार्ड 19 की नव नियमित कॉलोनी राम नगर व गोविंद विहार में स्टॉर्म वाटर व सड़कों के निर्माण पर 1.06 करोड़ खर्च होंगे।
- पुराना हमीदा में सामुदायिक केंद्र को पूरा करने पर 117 लाख रुपये खर्च होंगे।
- शहीद उधम सिंह कांबोज चेरिटेबल सोसायटी को पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन में से डेढ़ एकड़ जमीन लीज पर दी जाएगी।
वार्ड चार के गांव बूड़िया में पानी की टंकी के पास भगत सिंह के नाम से पार्क बनाया जाएगा।
- वार्ड नंबर दो के गांव उधमगढ़ में कश्यप समाज के नाम से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा।
- संत निश्चल सिंह स्कूल के पीछे बने नाले से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
- वार्ड नंबर सात के सेक्टर 17 व 18 में दो करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
- वार्ड 21 में बाल भवन स्कूल के सामने बने पार्क का नाम सुभाष चंद्र बोस रखा जाएगा।
- अमादलपुर रोड पर भगवानगढ़ के नजदीक बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम से पार्क बनाया जाएगा।
- वार्ड 15 में विजय कॉलोनी में बन रहे पार्क का नाम विजय पार्क रखा जाएगा।
- वार्ड 19 में सभी सुविधाओं से लेस सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें