संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड नंबर 21 की राजीव गार्डन कॉलोनी में बुधवार को मेयर मदन चौहान ने 49.95 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व अंडरग्राउंड पाइप लाइन का शिलान्यास किया। मेयर चौहान ने संबंधित अधिकारियों निर्धारित समय में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर गली का निर्माण करने के निर्देश दिए।
मेयर मदन चौहान ने बताया कि वार्ड 21 में लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाने है। इनमें से लगभग छह करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके है। लगभग ढाई करोड़ के विकास कार्य निर्माणाधीन है। जिसमें न्यू एप्रूव्ड कॉलोनियों में गलियां, नालियां बनाने व अन्य विकास कार्य कराए जाने के काम भी है।
लाखों रुपये के कार्यों के जल्द टेंडर अलॉट होने वाले है। वहीं लाखों के विकास कार्याें के लिए टेंडर कॉल किए हुए है। वार्ड की अन्य एप्रूव्ड कॉलोनियों में बचे कार्याें के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है। मेयर के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, पार्षद अभिषेक मोदगिल ने भी नारियल फोड़ विकास कार्य का शुभारंभ किया।