फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छिपे थे टीबी के 45 मरीज, 20 प्रतिशत आबादी की जांच में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीबी के मरीज बिना किसी एहतियात के रोजमर्रा के काम कर रहे हैं। जिले में ऐसे भी लोग हैं, जिनमें टीबी के गंभीर लक्षण हैं और उन्होंने इलाज नहीं करवाया है। जिले में टीबी के ऐसे 45 छिपे मरीज पाए गए। इसका पता पिछले साल सितंबर से अक्टूबर तक चलाए गए अभियान के दौरान पता चला।
विज्ञापन

टीबी के प्रति जागरूक करने और मरीजों की तलाश के लिए मोबाइल वैन चलाई गई थी। जिसमें जिले के तीन लाख लोगों की जांच की गई थी। इस दौरान 1345 लोगों में टीबी के लक्षण मिले। जिसमें 45 लोगों में पुष्टि हुई। मरीज मिलने के बाद इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी सिविल सर्जन ने वीरवार को टीबी मुक्त जिला अभियान की बैठक में दी।जिले में मिले टीबी के मरीज इससे पहले सामान्य दिनचर्चा व्यतीत कर रहे थे। जबकि टीबी एक संक्रामक रोग है और एक से दूसरे में तेजी से फैलता है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में लोग टीबी को लेकर न गंभीर हैं और न ही जागरूक है। 20 प्रतिशत आबादी में मरीज मिले हैं, जबकि पूरे जिले में और भी छिपे मरीज होने की संभावना है। जिन्हें अपने लक्षणों के बारे पता नहीं है और इसके प्रति जागरूकता की कमी है। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए वीरवार को बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन विजय दहिया ने की।
डॉ. विजय दहिया ने बताया कि पिछले साल सितंबर से अक्तूबर तक मोबाइल वैन के जरिए 53 टीबी शिविर लगाए गए थे। जिसमें जिले की कुल 20 प्रतिशत आबादी यानी करीब तीन लाख लोगों की टीबी लक्षणों को लेकर जांच की गई। इस दौरान 1345 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। जिसके बाद उनके एक्स-रे, सीबीनॉट व बलगम जांच की गई। जांच में 966 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य मिली। जबकि 379 लोगों के एक्स-रे असामान्य पाए गए। एक्स-रे रिपोर्ट के बाद उनकी सीबीनॉट जांच की गई। जिसमें 45 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। गुरुग्राम मेदांता अस्पताल की डॉ. बोरनली दत्ता ने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के किसी एक ब्लॉक से टीबी खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उस ब्लॉक में मेदांता मोबाइल वैन गांव गांव जाकर लोगों की टीबी की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उस ब्लॉक को टीबी मुक्त करने में सहायता करेगी। बैठक में डॉ. चारू कालरा, मेदांता अस्पताल के अमित वशिष्ट, लोकेश कुमार, ओनेश त्यागी, अमित कपूर, दीपक विग, लाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें