फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा समारोह में बच्चों को सम्मानित किया

विज्ञापन
मुकंदलाल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंदलाल स्कूल में रविवार को प्रेरणा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में उपमंडल स्तर पर आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने की। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुकंदलाल कॉलेज ने मार्च पास्ट में प्रथम और मुकंदलाल स्कूल ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं कार्यक्रम में आए दर्शकों की ओर से स्कूल के बच्चों को 12800 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के समारोह में स्वराज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रशासन ने इन उपलब्धियों के लिए बच्चों और तैयारी करवाने वाले शिक्षकों को बधाई दी। समारोह में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल बालकृष्ण, डॉ.अजय शर्मा, प्रमोद बंसल, प्रमोद ग्रोवर, डा. दीपक कोशिक, रेनू शर्मा, पूजा रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें