फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 59 प्रतिशत उपस्थित और 40.99 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा जिले के सात खंड के कुल 20 केंद्रों पर हुई। जिसमें परीक्षार्थियों की उपस्थितिअनुमान से काफी कम रही। इस दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति मात्र 59.01 प्रतिशत रही। जबकि 40.99 प्रतिशत आवेदकों परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। अधिकारी अलर्ट नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए बनाई टीमों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था जांची। परीक्षा प्रात: सत्र में सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पूर्व केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा के दौरान अभिभावक इन केंद्रों पर प्रचंड धूप में खड़े होकर बच्चों का इंतजार करते नजर आए। जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला के लिए जिले से भर से विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। जिले से कुल 3613 विद्यार्थियों ने प्रवेश के आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। 2132 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1481 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 59.01 रही। जबकि प्रशासन का अनुमान था कि उपस्थिति 90 प्रतिशत से ज्यादा होगी।
बिलासपुर स्थित गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 180 में से 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 180 में से 116, बिलासपुर के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 180 में से 101 परीक्षा देने पहुंचे। वहीं छछरौली के गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 216 में से 141, छछरौली के गर्वमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 216 में से 125, छछरौली के धरम पब्लिक स्कूल में 216 में से 131, छछरौली के कलसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 204 में से 119 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं मॉडल टाउन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 216 में से 138 उपस्थिति रही। इसके अलावा सरस्वतीनगर के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 277 में से 161, रादौर के एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 121 में से 101, साढौरा के आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 168 में से 127, साढौरा के सरावां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 161 में से 111 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

बाक्स
सात केंद्रों पर 100 से कम रही संख्या
जिले के सात खंडों में परीक्षा के कुल 20 केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान किसी भी केंद्र में उपस्थिति 60 प्रतिशत से ज्यादा नहीं रही। यही नहीं जिले में सात केंद्र ऐसे भी थे, जहां विद्यार्थियों की संख्या 100 से भी कम रही। जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 204 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से इस केंद्र पर मात्र 91 विद्यार्थी ही पहुंचे। छछरौली के सरस्वती हाई स्कूल केंद्र पर 181 में से 98 विद्यार्थी पहुंचे। जगाधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 180 की परीक्षा होनी थी, परंतु यहां विद्यार्थियों की संख्या कुल 73 रही। इसके अलावा कैंप के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 180 में से कुल 76 ही परीक्षा देने पहुंचे। रादौर के गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 120 में से 91, प्रतापनगर के गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 120 में से 79 और प्रतापनगर के राजीकय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 113 में 81 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें