फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पद के लिए 67 केंद्रों पर 27225 अभ्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा दो सत्रों में 67 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और 18850 पुरुष व 8375 महिलाएं ये परीक्षाएं देंगीं। परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक सायं कालीन सत्र में शाम 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शनिवार को सचिवालय के सभाकक्ष में परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर जिले में सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई गई है। परीक्षा अवधि के दौरान फोटो स्टेट की दुकानें पूर्णरूप से बंद रहेगी। जिले में कुल 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से प्रात:कालीन सत्र के लिए जगाधरी उपमंडल में 59 व बिलासपुर उपमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं सायंकालीन सत्र में जगाधरी उपमंडल में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर महिला की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, व्यक्तिगत पहचान दस्तावेज व पासपोर्ट साइज की फोटो अवश्य लेकर आए। इसके अलावा कोई भी सामान परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाया जा सकता। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस और उपकरण, पेन, पेंसिल, किसी प्रकार का गहना ले जाने की अनुमति नही होगी। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और व्यक्तिगत पहचान का कोई दस्तावेज ही ले जा सकता है। धार्मिक चिन्ह के तौर पर धारण किए जाने वाले सामान में नियमानुसार ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर इत्यादि लगाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को तलाशी के उपरांत स्टील फोटोग्राफी करके ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। सभी परीक्षार्थी कोविड महामारी से बचाव के लिए नाक एवं मुंह पर सही ढंग से मास्क पहनेगी और परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेवारी भी सौंपी। उन्होंने उड़नदस्ते व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, शिव कुमार धीमान, संजय भौरिया, भगत सिंह व शिव दर्शन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें