फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134ए : दाखिले के लिए बीईओ से मिले अभिभावक

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी से बातचीत करते अभिभावक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। 134ए का टेस्ट पास करने के बाद भी विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पा रहा है। निजी स्कूलों ने दाखिला देने से साफ इनकार कर दिया। वहीं परेशान अभिभावक अब शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हैं। परेशान अभिभावकोें ने शुक्रवार को रादौर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मुलाकात कर बच्चों का दाखिला कराने की गुहार लगाई।
अभिभावकों ने बताया वह शुक्रवार को रादौर एक निजी स्कूल में टेस्ट पास करते चुके अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए गए। स्कूल संचालक ने दाखिला देने से साफ मना कर दिया। इस पर खफा अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारी को दाखिला न दिए जाने को लेकर शिकायत देकर निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे अभिभावक पवन कुमार, नवनीत, सुदेश, नरेंद्र, संदीप, अनिल व बृजभूषण आदि ने बताया कि नियम 134ए के तहत वे कई दिनों से निजी स्कूलों के चक्कर काटने पर मजबूर हैं। अंतिम दिन भी निजी स्कूल संचालकों ने दाखिला देने से साफ मना कर दिया। स्कूल संचालकों ने मामला कोर्ट में विचाराधीन का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चे कहां जाएं : पवन कुमार
अभिभावक पवन कुमार ने बताया कि उनके साथ आए कई अभिभावकों ने बच्चों के स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र भी ले लिया था, ऐसे में वे बच्चे कहां जाएं। उन्होंने प्रशासन से इस योजना के तहत बच्चों के दाखिला निजी स्कूलों में करवाए जाने और दाखिले से इंकार करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बारे खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अभिभावकों की उन्हें कई दिन से ऐसी शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने निजी स्कूलों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को इस संबंधी जानकारी दे दी गई है। वहां से जो भी आदेश आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें