फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में काट दिए गए 110 हरे भरे पेड़, लोगों ने जताया एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में लगे हरे पेड़ काटने पर कॉलोनी निवासियों ने एतराज जताया है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि विभाग हरे भरे पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। जबकि विभाग का कहना है कि कॉलोनी के आड़े तिरछे और झुके हुए पेड़ काटे जा रहे हैं। इन पेड़ों का आंधी तूफान में गिरने का खतरा है और संबंधित ब्रांच से पेड़ काटने की अनुमति ली गई है। जगाधरी वर्कशॉप की रेलवे कॉलोनी में विभाग ने ऐसे कुल 110 पेड़ों को खतरनाक बताया है। विभाग ने इसका सर्वे किया और यह इन पेड़ों को चयनित किया। जिसके बाद पेड़ काटने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार, गुरदयाल सिंह, मोहन दास, सुनीत बोस ने बताया कि विभाग बिना शिकायत के कार्रवाई कर रहा है। इन पेड़ों से किसी को काई खतरा नहीं है, वहीं यह पेड़ भी पुराने व वृद्ध नहीं है जो आंधी में गिर जाए। वहीं लोगों का आरोप है कि विभाग 110 पेड़ की जगह पांच सौ पेड़ काटे जा रहे हैं। जिस कारण कॉलोनी वासियों में रोष है।
डब्ल्यूआई मुन्नीलाल ने इस बारे बात की गई, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अनुमति पर पेड़ काटे जा रहे हैं और चिन्हित पेड़ ही काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें