फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 10.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर निवासी राजकुमार ने जमीन बेचने के नाम पर दो लोगों पर 10 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनोें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले वह जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान रादौर निवासी हरिद्र सिंह ने उसे बताया कि गांव नाचरौन निवासी लोकेश अपनी जमीन को बेचना चाहता है। इस पर वह आरोपी लोकेश से मिला। लोकेश ने उसे जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर लोकेश से 16 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया। कुछ दिन बाद तहसील परिसर में एग्रीमेंट करने के लिए गए।
विज्ञापन

वहां पर उसने जमीन के मालिक लोकेश से कहा कि वह जमीन की जमाबंदी उसे दे। उस वक्त लोकेश ने पटवारी के न मिलने के कारण जमाबंदी नहीं मिलने की बात कही। उसने 10 लाख 70 हजार रुपये लोकेश को देकर एग्रीमेंट कर लिया। इसके बाद उसने कई बार लोकेश को जमीन की जमाबंदी देने के लिए कहा। वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देता। कई माह बीतने के बाद भी लोकेश ने जमीन उसके नाम नहीं कराई। उसे कुछ शक हुआ।
विज्ञापन

इस पर वह जमाबंदी के लिए तहसील में गया। वहां पर उसे पता चला कि लोकेश के नाम कोई जमीन है ही नहीं। उसने फर्जी जमाबंदी के आधार पर उससे रुपये लिए हैं। जब उसने इस बारे में लोकेश से बात की तो वह उसे धमकियां देने लगा। इसकी शिकायत उसने थाना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी लोकेश व हरिद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रादौर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें