फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे कर्मचारी से लोन दिलाने के नाम पर महिला समेत चार आरोपियों ने 97950 रुपये ठग लिए। फर्कपुर थाना पुलिस पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विष्णु नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी वर्कशॉप में रेलवे कर्मी है। इस दौरान उसकी मुलाकात अभिषेक मोंडल से हुई। आरोपी ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसका बजाज फाइनेंस से लोन अप्लाई करवाया। आरोपी ने व्हाट्सऐप नंबर पर अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक कापी व एक फोटो भेजी थी। 23 सितंबर को अभिषेक ने उसको मैसेज किया कि उसका लोन पास हो गया है। फोन पर उसने 5100 रुपये कमीशन की मांग करते हुए कहा कि जब लोन की राशि उसके खाते में जमा हो जाएगी तभी वह कमीशन लेगा। उसने फोन पे के माध्यम से 5100 रुपये सुशीला देवी के नंबर पर भेज दिए।
विज्ञापन

अभिषेक ने पांच मिनट में लोन की राशि खाते में जमा होने की बात कही। खाते में लोन की राशि नहीं आई। इसके विपरीत उन्होंने फाइल प्रोसेसिग के 1250 रुपये, हेल्थ इंश्योरेंस के 4975 रुपये, टीडीएस चार्ज 5600 रुपये, एफआरसी चार्ज 8750 रुपये, बैंक सिटी ट्रांसफर चार्ज 125081 रुपये, एग्रीमेंट चार्ज 20 हजार रुपये, एनओसी के 21300 रुपये, जीएसटी चार्ज के 18475 रुपये ले लिए। आरोपी अभिषेक ने कहा था कि लोन की राशि के साथ ही सभी चार्ज वापस कर दिए जाएंगे। सभी तरह के चार्ज लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे लोन की राशि नहीं दी। इस काम में ब्रांच सीनियर संजू व मुख्य प्रबंधक अश्वनी कुमार ने भी उसका साथ दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि यदि वह 9600 रुपये और दे देगा तो लोन की राशि उसके खाते में जमा हो जाएगी। इस तरह से आरोपियों ने उसके साथ 97950 रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी अभिषेक, सुशीला देवी, संजू व अश्वनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें