फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी निवासी अमर सिंह से एक लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो एक आरोपी ने आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत अमर सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की विजय नगर कॉलोनी निवासी अमर सिंह ने जगाधरी शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मामा रामकुमार ने उसे कहा था कि गांव तेलीपुरा निवासी गुरमेल ने उसे पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाया है। वह उसे भी लगवा देगा। इस पर उसने आरोपी गुरमेल से बातचीत की। तब आरोपी गुरमेल ने 1.80 लाख रुपये में उसकी पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोपी ने 50 हजार रुपये एडवांस व बाकी की रकम बाद में देने की बात कही। 11 जनवरी को उसने उन्हें 35 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे और 15 हजार बाद में देने की बात कही।
विज्ञापन

गुरमेल ने उसे कहा था कि उसका बेटा सौरभ पीडब्ल्यूडी में है। उसी के माध्यम से उसकी बात चल रही है। तब उसे बताया था उसकी 44 हजार रुपये सैलरी होगी। बाद में उसने 15 हजार रुपये और दे दिए थे। बाद में आरोपी कहने लगे कि विभाग में क्लर्क का पद खाली है। उस पर वेतन 50 हजार होगा। अगर उस पर लगना है तो एडवांस में 1.20 लाख देने होंगे। इस पर उसने 69 हजार रुपये और दे दिए। वह 1.19 लाख रुपये उन्हें दे चुका था।
उन्होंने आरोपियों के झांसे में आकर अपने साले विपिन को नौकरी लगवाने के 60 हजार एडवांस और मौसी के बेटे साहिल को नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार एडवांस दिए थे। वहीं उसकी पत्नी को नौकरी लगवाने के नाम पर 45 हजार एडवांस लिए थे। बाद में भी आरोपी उनसे पैसे लेते रहे। वह अपनी पत्नी व साले को नौकरी लगवाने के नाम पर 1.90 लाख रुपये दे चुका था।
जब उसने अपने मामा से उसकी नौकरी के बारे में पूछा तो उसने भी कुछ नहीं बताया। उन्हें बाद में पता चला कि गुरमेल ने कई लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगा हुआ है। उन्होंने उससे अपने पैसे मांगे, लेकिन पैसे नहीं दिए। 10 जुलाई को इसको लेकर सरस्वती नगर में पंचायत हुई। वहां पर उसने लिखित में दिया कि वह पेमेंट वापस कर देगा। उन्हें पता चला कि आरोपी ने मुस्तफाबाद निवासी मनीष और ककडौनी निवासी सोहनलाल को भी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे ठगे हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी बुआ के बेटे गुरमीत के माध्यम से उनसे ठगे गए पैसे फाइनेंस पर दिए हैं। अब जब वे उससे पैसे मांगते हैं तो वह उन्हें धमकी देता है कि वह उनका नाम लिखकर सल्फास निगलकर सुसाइड कर लेगा और उन्हें झूठे केस में फंसा देगा। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी गुरमेल, उसके बेटे सौरभ और अंबाला के गांव हरवोन निवासी गुरमीत सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें