फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में महिला को बंधक बनाकर गहने लूटे

Sat, 21 Dec 2013 10:03 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के गांव खटकड़ में दिनदहाड़े दो महिलाओं ने एक महिला को चौबारे में बंधक बनाकर सोने के गहने लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों महिलाएं चौबारे में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गईं। पुलिस ने पीड़ित महिला के ससुर की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खटकड़ निवासी सुखचैन सिंह की पत्नी सीमा दोपहर को चौबारे में घर का कामकाज निपटा रही थी।

इसी दौरान दो महिलाएं चौबारे में पहुंच गईं और सीमा को काबू कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

दोनों महिलाओं ने चार सोने के कुंडल, अंगूठी और एक झालरी छीन ली। घटना का उस समय पता चला, जब सीमा के मायके पक्ष ने मोबाइल पर उसके पास फोन किया।

ग्रामीणों ने बाद में दोनों महिलाओं को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी। उचाना थाना पुलिस ने सीमा के ससुर सूरजमल की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें