फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः बेटी को लेकर फरार होने पर मारी गोली

Thu, 21 Feb 2013 11:51 AM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक जिले के सांपला कसबे में इलाहाबाद बैंक के पास टवेरा गाड़ी में सवार छह लोगों ने एक युवक की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर कीलिंग का सामने आया है। करीब दो साल पहले गांव से एक युवती को लेकर युवक फरार हो गया था। इस कारण वह करीब छह माह तक जेल में भी रहा है। इसके बाद से ही युवती के परिजन उसकी हत्या करने की फिराक में थे। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार गांव गढ़ी सांपला निवासी रोहित पुत्र धर्मबीर नई अनाज मंडी के सामने अपने मामा के लड़के की कार स्पेयर-पार्ट्स की दुकान पर काम करता था। वह बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे दुकान के सामने इलाहाबाद बैंक के पास खड़ा था तभी टवेरा गाड़ी में सवार पांच-छह युवक आए और नजदीक से उसकी कनपट्टी पर गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले गांव की एक युवती को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित की हत्या युवती के पिता पप्पू और उसके परिजनों ने की है। पुलिस ने पप्पू सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हनुमान प्रसाद का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती को ले जाने को लेकर ही रोहित की हत्या की गई और पुलिस इसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें