शेखपुरा में एक महिला (42) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई बृह्मपाल ने बताया कि शेखपुरा निवासी संतोष पत्नी सुक्कन शुक्रवार देर शाम अपने पशुओं को सर्दी के चलते कमरे में अंदर बांधने के लिए गई थी। जब काफी देेर तक संतोष वापस नहीं लौटी तो परिजन कमरे में गए।
जहां उन्हें संतोष कमरे की छत में लगे एक पाइप में रस्सी का फंदा लगाकर लटकी हुई मिली और उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है किसी ने उसकी हत्या कर शव को रस्सी से लटका दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।