हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना लाइनपार के विकास नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने युवती के पिता विकास रावत के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक युवती रिंकी अपने पति सोरु सावंत के साथ तीन माह पहले ही कोलकत्ता से बहादुरगढ़ आकर अपने पिता विकास रावत के साथ रह रही थी।
ससुर व दामाद दोनों इकट्ठे पलंबर का काम करते थे। मंगलवार को जब ससुर और दामाद काम पर जाने लगे तो रिंकी ने अपने पति सोरु से अपने लिए आते हुए साड़ी लेकर आने के लिए कहा।
इस बात पर उसके पति सोरु ने कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं हैं और जैसे ही उसे पैसे मिल जाएंगे वह उसके लिए साड़ी ले आएंगे।
इससे रिंकी नाराज हो गई और जब उसका पति सोरु सावंत व उसका पिता विकास रावत काम पर चले गए तो पीछे से रिंकी ने अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
शाम को दामाद और ससुर काम से वापस लौट कर आए तो उन्हें रिंकी फंदे पर झूलती मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने रिंकी के पिता विकास रावत के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।