फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कर रहे किसान को मिली दर्दनाक मौत

Wed, 27 Nov 2013 09:32 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव साहुवास में फसल की कढ़ाई करते समय थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से युवा किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव साहुवास निवासी युवा किसान तवरेज मोहम्मद (26) की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में ग्वार की फसल की कढ़ाई कर रहा था।

जब वह हाथ से ग्वार की फसल को मशीन में डाल रहा था तो अचानक उसका कंधे तक हाथ मशीन के पट्टे में चढ़ गया।

इससे उसका पूरा हाथ मशीन से बुरी तरह कुचल गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत मशीन को बंद किया लेकिन तब तक तवरेज मोहम्मद बेहोश चुका था। थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें