फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान के इंतजार में हरियाणा के 1984 मरीज: चार साल में 215 की हो चुकी है मौत, जागरूकता की कमी बनी बड़ी बाधा

Sun, 04 Jan 2026 09:47 AM IST
नवीन दलाल आशीष वर्मा, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सिर्फ तीन ही अस्पताल ऐसे हैं, जहां ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। इसमें एक रोहतक पीजीआई, दूसरा पंचकूला का कमांड अस्पताल और तीसरा पंचकूला का निजी अस्पताल अल्केमिस्ट है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंगदान में जागरूकता की कमी सबसे बड़ी बाधा बन रही है। कई भ्रांतिया होने के कारण लोग अंगदान से हिचकते हैं, जिसका नतीजा है कि कई मरीज अंगों के इंतजार में ही दम तोड़ देते हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक हरियाणा में 1984 मरीज अंगदान के इंतजार में हैं। इसमें 1042 किडनी ट्रांसप्लांट, 879 लिवर, 42 हार्ट, 20 लंग्स और एक मरीज पैनक्रियाज के इंतजार में हैं। यह सभी वेटिंग लिस्ट में हैं और अंगदान का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रांसप्लांट से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि यह आंकड़ा तो आधिकारिक है। इससे कहीं ज्यादा लोगों के नाम आधिकारिक सूची में नहीं है। पीजीआई रोटो (क्षेत्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन) की सलाहकार सरयू बताती हैं कि अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता की भारी कमी है। आईसीयू में मरीज के ब्रेन डेड के बाद जब परिजनों से अंगदान की सहमति मांगी जाती हैं तो वे इंकार कर देते हैं।

यदि पहले से उनमें जागरूकता हो तो दिक्कतें नहीं आती हैं। यमुनानगर व अंबाला के कई परिजनों ने अपने मरीजों के अंगदान दिए हैं, इससे एक नहीं कई मरीजों को नई जिंदगी मिली है। हरियाणा में 2020 से 2024 के बीच करीब 215 ऐसे मरीज हैं, जिनकी मृत्यु अंगदान के इंतजार में रह गई थी। वहीं, पड़ोसी राज्य में पंजाब में स्थिति बेहतर है। पंजाब में इन चार साल में सिर्फ पांच मरीजों की मौत हुई है। हालांकि पंजाब में भी 2652 मरीज भी अंगदान के इंतजार में हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणा में सिर्फ तीन अस्पताल में ट्रांसप्लांट की सुविधा

अंगदान के अलावा ट्रांसप्लांट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी महत्वपूर्ण होता है। हरियाणा में सिर्फ तीन ही अस्पताल ऐसे हैं, जहां ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। इसमें एक रोहतक पीजीआई, दूसरा पंचकूला का कमांड अस्पताल और तीसरा पंचकूला का निजी अस्पताल अल्केमिस्ट है।

हरियाणा में चार साल में 1765 कुल ट्रांसप्लांट हुए। इनमें 1254 किडनी और 511 लिवर के ट्रांसप्लांट हुए हैं। वहीं, हृदय, लंग्स व पेक्रियाज का एक भी ट्रांसप्लांट हरियाणा में नहीं हुआ है। इसके अलावा 3727 कोर्निया ट्रांसप्लांट भी हुए हैं। उधर, ट्रांसप्लांट की सुविधा में पड़ोसी राज्य में ज्यादा बेहतर है। पंजाब में इस समयवधि के दौरान कुल 2497 ट्रांसप्लांट किए गए। इनमें दो हार्ट ट्रांसप्लांट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अंगदान के प्रति जागरूकता की जानकारी नहीं दी

हरियाणा में अंगदान के प्रति जागरूकता कम होने की वजह से जब इस बारे में पीजीआई रोहतक में स्थापित राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) के प्रमुख डा. सुखबीर सिंह से इस बारे में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें