फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: हनीट्रैप में फंस युवक पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, पुलिस ने अंबाला से किया गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 06:01 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अंबाला पुलिस ने साहा थाना क्षेत्र स्थित सबगा गांव निवासी 31 वर्षीय युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आया था। वह सेना से जुड़ी सूचनाएं जैसे यूनिट कहां जा रही है व कहां कौन सी यूनिट है व अन्य जानकारी साझा कर रहा था। अंबाला सीआईए-2 की टीम ने आरोपी को शुक्रवार को कैंट बस स्टैंड के निकट से काबू किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अंबाला पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छह से सात माह से सूचनाएं दे रहा था। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या ऑपरेशन सिंदूर के समय भी आरोपी ने सूचनाएं पहुंचाई थी और क्या-क्या जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से व्हाट्सएप चैट व वॉइस कॉल डिटेल भी मिली है। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब छह से सात माह पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) ने एक महिला की फर्जी प्रोफाइल के जरिए आरोपी युवक से संपर्क साधा था। फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर ब्लैक मेलिंग या लालच के जरिए उससे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और गोपनीय दस्तावेज मांगे जाने लगे। जिन्हें वह नियमित रूप से साझा कर रहा था। पहले फेसबुक पर बात हुई थी। बाद में व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। अभी आरोपी के खातों को भी खंगाला जाएगा कि आखिर सूचनाएं देने की एवज में पैसे तो नहीं ट्रांसफर हुए। आरोपी शादीशुदा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र में करता था चिनाई का काम

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी चिनाई का काम करता है। वह सैन्य क्षेत्र में ही अलग-अलग यूनिट में भी एक निजी ठेकेदार के जरिये काम करता था। यह भी जांच का विषय है कि आखिर वह किस ठेकेदार के संपर्क में था, उसे इस बात की जानकारी थी कि नहीं।

अंबाला में सेना की कई यूनिट व सौ साल पुराना एयरफोर्स स्टेशन

अंबाला भारतीय सेना व वायुसेना का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक सैन्य केंद्र है। अंबाला में करीब 100 साल पुराना एयरफोर्स स्टेशन है जो ब्रिटिश काल से मौजूद है। यह राफेल विमानों का बेस भी है। इसके साथ ही पुराना आर्मी बेस है। सेना की कई संवेदनशील यूनिट भी यहां पर है।

हनीट्रैप में फंसकर सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को देने के मामले में युवक को काबू कर रिमांड पर लिया है। वह शादीशुदा है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें