फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए खुद पर विश्वास करें

Fri, 15 Nov 2013 09:43 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जीवन में सफलता उसी को मिलती है, जो खुद पर विश्वास करता है।
विज्ञापन


सांसद शुक्रवार को हरियाणा के जिला भिवानी के टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्सटाइल एंड साइंस परिसर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले एलुमिनी होम का फाउंडेशन करने पहुंचे थे।

सांसद ने टेक्नो-कम-कल्चर समारोह का ‘आगाज फेस्ट 2013’ का शुभारंभ किया। टीआईटीएस संस्थान से इंजीनियरिंग की शिक्षा लेने वाले सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को जब बतौर मुख्यातिथि संस्थान में पहुंचे।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के समय की पुरानी यादों को ताजा करते विद्यार्थियों के साथ अनुभव सांझे किए। सांसद ने आगाज फेस्ट 2013 का शुभारंभ करते पुराने दिनों को याद किया।

उन्होंने कहा कि यह वही मैदान है, जहां वे जमकर क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने एलुमिनी भवन के निर्माण में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। संस्थान के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थान के निदेशक ऋषि पी. जमदग्निी, चेयरमैन प्रो. राजेंद्र कुमार अनायक, प्रो. एसके शर्मा, प्रो. जीआर बंसल, प्रो. केएन चटर्जी, प्रो. वीके कौशिक, संदीप सिंह, शिवशंकर भारद्वाज, ओपी मलिक, अजीत फौगाट, लाल सिंह, धीरज सिंह, मनीष चौहान, मामन राम, राजेश सिप्पर, रमेश पचेरवाल, सतबीर शर्मा, धाीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें