खंड के गांव उदाका के सरकारी प्राइमरी स्कूल में मुख्याध्यापिका के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। उनके करीब पांच घंटे तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने के कारण मुख्याध्यपिका का वहां से तत्तकाल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके कारण स्कूल के बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। यही नहीं मुख्याध्यापिका के व्यवहार के चलते अब बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं।
बताते हैं कि एक सप्ताह पहले ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मुख्याध्यापिका ने स्कूल के रिकॉर्ड एक कमरे में बंद कर चाबी अभिभावकों की कमेटी के चेयरमैन को दे दी थी। लेकिन उसके अगले ही दिन ताला तोड़कर सारे रिकॉर्ड निकाल लिए थे। इस मुददे को लेकर ग्रामीण मंगलवार सुबह नौ बजे फिर स्कूल के बाहर इकट्ठे हुए।
उन्होंने विरोध में स्कूल के गेट पर ताला भी जड़ दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते करीब दो बजे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के सारे रिकॉर्ड भी चेक किए। बताते हैं कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी के चलते मुख्याध्यापिका का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर मौलिक शिक्षा कार्यालय में कर दिया गया गया। इस दौरान सरपंच उदाका गजराज, अली शेर, राम अवतार, एसलाउद्दीन चेयरमैन, सरीफ खान, चरण सिंह, तैय्यब, महावीर, संगीता देवी, अखतरी, जरीना, मुबीन आदि मौजूद थे।