फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में दिखा रात का नजारा

Tue, 21 Jan 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अचानक शहर की फिजा बदल गई। तेज हवाओं के सर्द झोकों और शीतलहर ने मौसम बिगाड़ दिया। उस समय बच्चे स्कूल और लोग ऑफिस जाने की तैयारी में थे। सड़कों पर ट्रैफिक जहां के तहां थम सा गया। जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। दिन के समय ही मौसम ऐसा हो गया जैसे रात हो गई हो।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लोगों पर मौसम की मार पड़ रही है। बारिश में अंधकार होने के कारण लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था। एक्सप्रेस-वे पर तो कई वाहनों की भिड़ंत भी र्हुई। वाहन जगह-जगह पर खड़े हो गए। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बारिश और सर्द हवाओं के झोंकों ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। बारिश नहीं थमने के कारण लोगों को अपने कार्यालय से छुट्टी तक लेनी पड़ गई। वहीं जो लोग गए उन्हें काफी देरी हो गई थी। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति 40 प्रतिशत तक कम रही। गुड़गांव के तीनों राजकीय महाविद्यालयों में भी यही आलम रहा।

बिजली पर भी असर
बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली भी कई घंटे तक प्रभावित रही। कई जगह पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज भी उड़ा। झाड़सा, वजीराबाद, लक्ष्मण विहार, मियांवाली कॉलोनी, इस्लामपुर, बादशाहपुर जैसे स्थानों पर कई घंटे बिजली की कटौती रही। सेक्टरवासियों को भी पावर कट के कारण परेशानी आई। सुबह से रह रह कर बारिश हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। ऐसे मौसम के कारण कारोबारियों का बिजनेस भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
इस बारिश से शहर के लोग भले ही परेशान हों पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। गांव मोकलवास के किसान झगडू राम कहते हैं कि बारिश उनके लिए राहत लेकर आई है। गेहूं और सरसाें की फसल में बारिश से काफी फायदा होगा। गांव पुखरपुर के किसान सतवीर का कहना है कि हवा चलने से कुछ नुकसान हो सकता था। हालांकि सरसों में अभी फलियां आनी शुरू हुई हैं। अगर वहा और तेज बारिश होती तो दिक्कत हो जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें