फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने तीन साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

Thu, 12 Sep 2013 11:35 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां पूरा देश दिल्ली गैंग रेप के दोषियों के लिए शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाने की मांग रहा है, वहीं, महिलाओं और बच्चियों पर हमले की ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


रोहतक की ऑफिसर कालोनी से एक तीन वर्षीय बच्ची को बुधवार रात अगवा कर पड़ोस के ही एक युवक ने दुराचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची की हत्या के बाद कालोनी में सनसनी फैल गई। बच्ची के सिर पर ईंट और पत्थर के वार से उसकी हत्या की गई है। एसपी और एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने इस संबंध में पड़ोसी युवक के खिलाफ दुराचार और हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार देर रात ऑफिसर कालोनी के पास किराए पर रहने वाले राज मिस्त्री की तीन वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रात भर परिजन बच्ची की तलाश में जुटे रहे, परंतु उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह परिजनों ने इस बारे में सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


दोपहर को बच्चों ने कृषि विज्ञान केंद्र की दीवार के पास बच्ची का शव नग्न हालत में पड़ा हुआ देखा। इसी बीच बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी हरि सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मजदूरी का काम करने वाला संदीप (25) उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया था और उन्हें शक है कि संदीप ने ही बच्ची के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


कोट
परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की पुष्टि होगी।  
- वेद सिंह नैन, जिला पुलिस प्रवक्ता, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें