हरियाणा सरकार ने तीन आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
आईएएस नितिन कुमार यादव को विकास गुप्ता की अवकाश अवधि के दौरान शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना एवं राज्य शहरी विकास सोसाइटी के परियोजना निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी एवं ग्राम उद्योग तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी, हुडा पंचकूला नियुक्त किया गया है।
वित्त विभाग के विशेष सचिव वजीर सिंह गोयत को एचएस मलिक की अवकाश अवधि के दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का विशेष सचिव तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक और विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पानीपत की अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल को सुनीता वर्मा के स्थान पर फरीदाबाद एडीसी का कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव आरएस वर्मा को गरिमा मित्तल के स्थान पर पानीपत एडीसी का कार्यभार सौंपा गया है।