शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पहली दुर्घटना फरीदाबाद रोड पर हुई। फरीदाबाद से गुड़गांव की ओर आ रहा ट्राला (जीजे-05 एजेड 2119) अचानक पलट गया। इससे ट्राले में भरे लोहे के रोल गिरने लगे। इसी दौरान यहां से गुजर रहे बल्लभगढ़ निवासी रोहतास पुत्र गजाधर और पारस पुत्र गुलशन को एक रोल कुचलता हुआ निकल गया।
इसके बाद एक के बाद एक कई रोल उनके ऊपर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना एक्सप्रेसवे पर गांव खांडसा के पास सनबीन कंपनी के सामने हुई। यहां एक ट्राला खराब हो गया। उसका चालक उसके नीचे घुस कर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था।
इसी दौरान पीछे से आए एक कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे कैंटर चालक जेवर निवासी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राले का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।