फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज का जेई रिश्वत लेते काबू

Tue, 31 Dec 2013 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद में विजिलेंस ने डीआरडीए में पंचायती राज के जेई को मंगलवार को गांव रामराये की चौपाल की एमबी (मेजरमेंट बुक) भरने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव रामराये के सरपंच सतबीर सिंह ने विजिलेंस विभाग के डीएसपी फूल सिंह को शिकायत दी थी कि गांव में बादी जाति की चौपाल की एमबी (मेजरमेंट बुक) भरवाने की एवज में जेई राजीव गुप्ता 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहा है।

इसके अलावा राजीव गुप्ता ने गांव में हुए विकास कार्य में सीमेंट का 71,100 रुपये और लेबर का एक लाख 96 हजार रुपये का चेक भी रोक रखा है।

इसके बाद विजिलेंस विभाग के डीएसपी फूल सिंह श्योकंद के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार लखविंद्र सिंह और हवलदार भगवान दास, रविंद्र, सिपाही अमन और शिव कुमार की टीम ने जेई राजीव गुप्ता को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग ने जेई राजीव गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें