फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

Sun, 17 Nov 2013 11:06 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बेटी को उसके पति ने राजस्थान के बहरोड़ में शनिवार देर सायं तीन बच्चों सहित बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस वारदात के बाद आरोपी हवा सिंह अपने साथियों सहित मकान के दरवाजे पर ताला लगा कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर रात को ही मायके पक्ष के लोग कमरे पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर तीनों बच्चों व महिला मीरा (40) को उपचार के लिए बहरोड़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया है।

बहरोड़ पुलिस ने रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिए। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपी पति व दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी पति हवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


घायल महिला के भाई गांव मुंड़िया खेड़ा निवासी यादराम ने बताया कि उसकी बहन मीरा की शादी कान्हावास निवासी हवा सिंह के साथ हुई थी। हवा सिंह पिछले एक साल से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ अस्थायी रूप से बहरोड़ कस्बे में किराए के मकान में रह रहा था। यादराम ने बताया कि उसकी बहन का शनिवार देर सायं फोन आया कि हवा सिंह व दो अन्य लोग उन्हें मार रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। इस पर वह तुरंत गांव के दो-तीन अन्य लोगों को साथ लेकर बहरोड़ पहुंचा तो कमरे पर ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन


शक होने पर जब वे ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसकी 12 वर्षीय भांजी रवीना, नौ वर्षीय भांजी मनीषा तथा सात वर्षीय भांजा अचेत अवस्था में पड़े थे। उसकी बहन मीरा (40) अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी कहरा रही थी। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी बहरोड़ पुलिस को दी तथा चारों को बहरोड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें