फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ब्वाय कौटिल्य को सीएम ने दिया दस लाख इनाम

Fri, 04 Oct 2013 11:35 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने विलक्षण स्मरण शक्ति के धनी पौने छह वर्षीय गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित को उच्च शिक्षा मुहैया करवाने की पेशकश की है।
विज्ञापन


यहां मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बाल प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल के कोहंड निवासी कौटिल्य पंडित को दस लाख रुपये के पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कौटिल्य को प्रदान की गई पुरस्कार राशि ‘सावधि जमा’ के रूप में प्रदान की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. केके खंडेलवाल भी मौजूद थे। हुड्डा ने कहा कि कौटिल्य प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन की तरह अद्भुत प्रतिभा का धनी है। उन्होंने कहा कि कौटिल्य अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए जिस भी शिक्षण संस्थान का भी चयन करेगा, राज्य सरकार मदद करेगी। कौटिल्य के दादा जयकिशन शर्मा ने बताया कि कौटिल्य की आयु महज पांच साल आठ महीने है और उसे विश्व के सभी देशों की भौगोलिक सीमाएं, क्षेत्रफल व तमाम जानकारियां जुबानी याद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें