फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल ने किया हलाकान

Wed, 22 Jan 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की 72 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गईं। गांवों में पिछले 40 घंटे से न तो बिजली है और न ही पीने के पानी की सप्लाई की गई। सरकारी कार्यालयों में दूसरे दिन भी हड़ताल का खासा असर दिखाई दिया।
विज्ञापन


बिजली, जनस्वास्थ्य, पीडब्लूडी, मार्केट कमेटी, नगर परिषद, आईटीआई, सिंचाई और वन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। जिले में दूसरे दिन भी सरकारी कामकाज ठप रहा। कानून व्यवस्था को लेकर नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने जिले में धारा 144 लगाई है। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखते हुए दूसरे दिन भी नारेबाजी, धरना-प्रदर्शन किया।
स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी नेताओं रमेशचन्द और राजेश शर्मा, आईटीआई के सुंदर सिंह तंवर, रामेहरह नैन, नरेश कुमार, राजवीर व समय सिंह, नगर परिषद के प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार व सुरेश चन्द, स्वास्थ्य विभाग की जिला प्रधान राजवती व बनवारी लाल आदि ने हड़ताल के सफल होने का दावा किया।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा परिवहन विभाग के कर्मचारी, सर्व कर्मचारी संघ की हड़ताल में शामिल नहीं रहे। परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। बिजली विभाग ने 20-21 जनवरी की रात 12 बजे से ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली काट दी थी। इससे मंगलवार को पूरे दिन और बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई, लेकिन कुछ शहरी इलाकों में बिजली व पेयजल आपूर्ति होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें