फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके की सेवाएं बंद, परेशान रहे मरीज

Wed, 22 Jan 2014 11:24 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हुई प्रदेशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बीके अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। बुधवार को हड़ताल में कांट्रेक्ट कर्मचारी भी शामिल हो गए। इस कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में नर्सिंग की छात्राओं को बुलाया। इनकी मदद से ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज दिया गया।

इसके अलावा जिन मरीजों को अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, एक्स-रे और खून की जांच के लिए 22 जनवरी को बुलाया गया था, उन मरीजों की अस्पताल प्रबंधन मदद नहीं कर सका। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई।

यही हाल बल्लभगढ़ स्थित एम्स का रहा। अस्पताल में ओपीडी सहित प्रसव सेवाएं बंद रहीं। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बीके अस्पताल रेफर किया गया।

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता सुभाष लांबा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ नेता आशा शर्मा ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें