फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाना के युवक ने घरेलू कलह के चलते बड़ौता के खेतों में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गंगाना के एक युवक ने घरेलू कलह के चलते बड़ौता के खेतों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को भी बुलाया।
विज्ञापन

गांव गंगाना निवासी सुमित (30) पानीपत में कोरियर की नौकरी करता था। वह शादीशुदा था, जिसका करीब सात साल का बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को घर पर ही था। इसके बाद वह घर से कहीं चला। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि सुमित का शव गांव बड़ौता में पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। वहीं सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गांव बड़ौता में युवक का शव पेड़ पर लटका होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो वह गांव गंगाना का सुमित मिला। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से दंपती में घरेलू कलह चल रहा था। इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें