फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने फंदे पर लटका देखा था विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राई में किराए पर रह रही विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने व शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि विवाहिता का शव फंदे पर लटका देखा गया था। वहीं उसका पति एक दिन बाद ही कमरा खाली कर चला गया था। उसका मोबाइल भी कई दिन से बंद है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गइ है।
विज्ञापन

यूपी के जिला सीतापुर के गांव टप्पा खजूरिया के रहने वाले सोनू कश्यप ने राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले विशाल सिंह ने उसकी बहन शालिनी (18) से 13 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। वह उसे लेकर राई गांव में आ गया था। यहां आकर वह दो लाख रुपये दहेज के मांगने लगा था। बाद में बहन से बातचीत बंद हुई तो वह राई गांव आया था। तब उसे पता लगा था कि उसकी बहन की 10 अगस्त को मौत हो चुकी है। विशाल सिंह ने उन्हें सूचित किए बिना उसकी बहन के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उसने राई थाना में मौत के दस दिन बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि आसपास रहने वाले कु्छ लोगों ने विवाहिता को पंखे पर फंदे से लटका देखा था। वहीं पता लगा कि विशाल सिंह 11 अगस्त को ही कमरा खाली कर सामान लेकर चला गया था। उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। राई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें